

*
दैनिक समाज जागरण
जिला ब्यूरो उमाकांत साह
बांका:-बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बांका जिला के जिलाधिकारी अंशुल कुमार को मिशन 60 के तहत पटना में पुरस्कृत किया है। बताया गया है कि मिशन 60 के तहत जिला अधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा बांका सदर अस्पताल में किए गए स्वास्थ सुविधा में बेहतर प्रदर्शन करने के आलोक में बिहार राज्य के बांका जिला प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसे लेकर बांका के सिविल सर्जन डॉक्टर रविंद्र नारायण, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, सहित अन्य प्राधिकारों ने डीएम अंशुल कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित सम्मानित किया। और इनके द्वारा स्वास्थ्य सुविधा में गति प्रदान के लिए उम्मीद जताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



