google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*मिट्टी का दीवार गिरने से बृद्ध महिला की मौत*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित कर्मा लहंग गावं में मिट्टी की दीवार गिरने और उसके नीचे दब जाने के कारण एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मृत वृद्ध महिला स्व भगवान सिंह की पत्नी सुमित्रा कुँवर है।दीवार गिरने के तत्काल बाद गंभीर रूप से जख्मी स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सा के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजन शव को अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लौट गए।मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी की एक पुरानी घर था वहीं वर्षात के कारण  दीवार महिला के ऊपर गिर गया जिससे दबने के कारण महिला की मौत हो गई


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)