google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*मुंहबोली बहनों के साथ मनाई रक्षा बंधन का पर्व*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। आज रक्षा बंधन का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया।तो वही आज मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) ने अपने मुंह बोली बहनों के साथ राखी का पर्व मनाया।इस मौके पर लगभग पचास बहनों को साड़ी और उपहार देकर उनसे राखी अपने कलाई में बधवाई।उन्होंने कहा अपने क्षेत्र के जरूरत मंद बहनों की सेवा करने का सौभाग्य मिलना हमारे लिए बड़ी बात है।

अपने बहनों के हर दुख सुख में हम उनके साथ हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।वह लोग बहुत ही सौभाग्य शाली होते है जिनको बहनों का प्यार मिलता हैं।वही बहनों ने अपने भाई डंपी तिवारी के कलाई पर राखी बांधी और सर पर हाथ रख का आशीर्वाद दिया।
उनके साथ क्षेत्र की बहनों के साथ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)