चेयरमैन प्रतिनिधि व सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किशनी।मंगलवार को नगर पंचायत किशनी के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप उर्फ डैनी यादव सभी सभासदों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और तहसील में धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी।एक सप्ताह पूर्व विधायक ने भी धरना करने की चेतावनी दी थी।
चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने बताया की किशनी से गुजरने वाले एनएच 92 का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसके कारण नगर में लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंपों का स्थल परिवर्तन किया गया है। कार्य संस्था द्वारा नगर पंचायत में जल निकासी के लिए बनाए गए नालों को भी तोड़ दिया गया है। जिस कारण कस्बे की आम जनमानस को परेशानियां उठानी पड़ रही है।नगर के कई घरों में पानी भरने की शिकायत मिल रही है ।उन्होंने बताया की कार्यदायी संस्था से जब बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह हैंड पंप में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग कर हैंड पंप लगाएंगे तथा तोड़े गए नाले के स्थान पर अस्थाई नाले का निर्माण कराएंगे। परंतु कार्रदाई संस्था द्वारा किसी शर्त का पालन नहीं किया गया। गर्मियों में मुख्य मार्ग पर पेयजल की समस्या बनी रही। उन्होंने बताया कि वह अपने बोर्ड के समस्त सभासदों,आम जनमानस तथा क्षेत्रीय विधायक के साथ कार्यदाई संस्था के विरुद्ध 12 जून बुधवार से तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे ।उन्होंने इसकी अनुमति मांगी है।एक सप्ताह पूर्व विधायक ब्रजेश कठेरिया ने भी नाले पर ही कार्यदायी संस्था के विरुद्ध धरना देने की चेतावनी दी थी।इस मौके पर उनके साथ सभासद राहुल गुप्ता,रामऔतार यादव,मुकेश प्रताप यादव,ललित यादव,श्याम सिंह पाल,अमित कुमार मौजूद रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



