google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक दशरथ गागराई ने मृतक पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार के शोकसंतप्त परिवार से मिले

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति और पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सोनू सरदार की हत्या की सूचना मिलने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई समाजसेवी बासंती गागराई ने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य हत्या समाज को झकझोरने‌ वाली है। व काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता और समाजसेवा के कारण ही उनकी पत्नी पार्वती सरदार पंचायत की मुखिया बनी। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपरणीय क्षति है। विधायक ने सोनू सरदार को एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)