google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक जयसिंह मरावी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

विजय तिवारी
बकहो। क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए जैतपुर विधायक माननीय जयसिंह मरावी ने बुधवार को नगर परिषद बकहो के वार्ड क्रमांक 05, 06, 07 एवं 12 में शहरी अधोसंरचना सीएम मॉनिट ए+ योजना अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम गायत्री चेतना मंदिर के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक मरावी ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों के रहवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में नगर परिषद बकहो अध्यक्ष मौसमी केवट, उपाध्यक्ष वैभव विक्रम सिंह, नीलम तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बकहो पार्षदगण, एल्डरमैन, उपयंत्री, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की बात कही तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम चरण के दौरान नगर परिषद बकहो के उपाध्यक्ष श्री वैभव विक्रम सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु माननीय विधायक श्री जयसिंह मरावी जी के निरंतर प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बकहो नगर के समस्त वार्डों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी। तत्पश्चात अपनी बातों को विराम देते हुए उपाध्यक्ष महोदय जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)