google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विशिष्ट जनसम्पर्क अभियान पर विधायक पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास,ली हालचाल

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अपने विधानसभा क्षेत्र अजगरा के अंतर्गत ‘विशिष्ट जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत पूर्व ब्लॉक प्रमुख, चोलापुर सुभाष यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालबहादुर सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंचम राम से शिष्टाचार भेंट किया।
भेंट के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ,उपलब्धियों पर सकारात्मक सार्थक विचार -विमर्श किया गया। मोदी के वैश्विक स्तर पर देश की शान ,आन ,शान को लेकर डिजिटल भारत ,समर्थ व विकसित भारत पर दिन ब दिन बढ़ती पहचान को लेकर कई विन्दुओ पर चर्चा हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)