google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपर जिला सहकारी अधिकारी अवधेश सिंह ने वाराणसी मे योगदान किया

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।

सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आये अपर जिला सहकारी अधिकारी अवधेश सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी मे योगदान कर लिया।

अवधेश सिंह ने सहायक आयुक्त एवंसहायकनिबंधक वाराणसी सुरेंद्र मौर्य के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की। उल्लेखनीय है कि अवधेश सिंह पूर्व मे वाराणसी के हरहुआ,पिंडरा एवं आराजीलाईन ब्लाको मे कार्यरत रह चुके है तथा होलसेल सेंट्रल कोआपरेटिव कंज्यूमर स्टोर और जिलासहकारीफेडरेशन के सचिव का भी कार्य कर चुके हैं।
अवधेश सिंह के वाराणसी आगमन पर एडीसीओ लालजी, विजय कुमार ,संगीता वर्मा,कन्हैयालाल मौर्य, बृजेश पटेल, सचिव ऋषिकुमार सिह,अशोक यादव इत्यादि ने स्वागत करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)