दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर
ईचागढ़- सरायकेला जिला अंतर्गत चाकूलिया गांव में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इसदौरान विधायक ने गांव के ग्रामीणों से मिले और कई समस्याओं से रूबरू भी हुए। विधायक ने चाकूलिया में शिव मंदिर का भी निरीक्षण किया व पीसीसी सड़क बनाने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल समस्या से निजात दिलाने, तथा गाँव के स्कूल में चारदीवारी बनवाने की ज्ञापन सौपा तथा गांव में बिजली की खम्बा लगवाने का मांग किया।
वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि ईचागढ़ बिधानसभा क्षेत्र चाकूलिया में 100 केवी और 25- केवि के दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत भी हुए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मांगों पर अमल करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर चांडिल मध्य के पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश लायेक, साधु चरण महतो, दिनेश महतो, फटिक महतो, काशीनाथ महतो, इंद्र जीत महतो, सुरेश प्रमाणिक, एवं कई ग्रामनी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



