समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा १४० करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी द्वारा मीडिया संवाद किया गया। जिसमें वित्त मंत्री जी ने जनपद वाराणसी की विगत 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ भी बताई।
उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में काशी ने अपनी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्व मंच पर स्थापित किया है। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत गंगा घाटों का व्यापक पुनर्विकास, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं पर्यावरणीय संरक्षण सुनिश्चित किया गया। पंचकोशी मार्ग चौड़ीकरण पर लगभग ₹97 करोड़ तथा धार्मिक एवं पर्यटन विकास पर लगभग ₹39.30 करोड़ व्यय किए गए। पर्यटन-आधारित अवसंरचना ने काशी को वैश्विक पहचान दिलाई है। रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, फोरलेन मार्गों, फ्लाईओवरों, रेलवे ओवरब्रिजों एवं संपर्क मार्गों के निर्माण से जनपद की यातायात व्यवस्था पूरी तरह परिवर्तित हुई है। आज वाराणसी केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के परिवर्तन, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं समग्र विकास का प्रेरणादायी मॉडल बन चुकी है। काशी की यह विकास यात्रा “नए भारत” के निर्माण को निरंतर ऊर्जा, दिशा एवं प्रेरणा प्रदान कर रही है।
मीडिया संवाद में राज्यमन्त्री हंसराज विश्वकर्मा , भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ,विधायक डॉ0 सुनील पटेल , डीएम सत्येन्द्र कुमार ,सीडीओ प्रखर सिंह तथा अन्य अधिकारी शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



