समाज जागरण
मीरजापुर /मिर्ज़ापुर-सोनभद्र विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ़ विनीत सिंह ने प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।अर्श हॉस्पिटल बरौधा में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया।
एमएलसी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज की दिशा तय करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं को शासन तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समाजहित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।इस दौरान हॉस्पिटल के प्रबंधक अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर महा नारायण भारती, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, दिनेश अग्रहरी, इंद्र कुमार सिंह, तारा चंद्र अग्रहरी, राजकुमार, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



