समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। मनरेगा कर्मचारियों ने शनिवार को बांह पर काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए हरहुआ के बीडीओ को डीएम के नाम प्रेषित पत्रक सौपा।
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हरहुआ ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, कंप्यूटर आपरेटर का आरोप रहा कि सात माह से मानदेय नही मिल रहा है।
पत्रक सौपने वालो में मुकेश कुमार विश्वकर्मा, टी0ए0 हरिश्चंद्र भारती, ग्राम सेवक रोजगार गण सुरेश सिंह ,कपिलदेव, संदीप कुमार मौर्य, रामानन्द प्रजापति,सोनखर प्रसाद,विजय कुमार वर्मा ,अशोक कुमार सहित कई रोजगार सेवक कर्मचारी मौजूद रहे। बीडीओ ने पत्रक लेकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



