google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंझोक गांव में मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज
25 जून। किशनगंज जिले की दौला पंचायत अंतर्गत मंझोक गांव में गुरुवार को मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और आवश्यक दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम में ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती शाईदा बानु की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।


शिविर के दौरान कुल 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 40 पुरुष, 38 महिलाएं और 22 बालिकाएं शामिल थीं। इसके अलावा 31 वृद्धजनों ने भी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।


यह चिकित्सा शिविर डॉ. मोहम्मद हंजला एवं उनकी चिकित्सकीय टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय और लाभकारी प्रयास बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)