विकास खण्ड मोहनलालगंज मे पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ!

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज/लखनऊ ।। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के तत्वावधान में शनिवार को मोहनलालगंज ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक, तहरी भोज तथा पत्रकार व समाजसेवी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक व तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसान, पत्रकार और समाजसेवी शामिल हुए। भारी भीड़ के चलते आयोजन जनसभात्मक रूप लेता दिखा, जहां किसान हितों, सामाजिक मुद्दों और संगठन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा हुई।


कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित करने से हुई। इस दौरान भाकियू (भानू) के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने कहा कि समाजसेवी समाज के सच्चे प्रहरी होते हैं। उनकी सक्रियता से कुरीतियों का अंत और कमजोर वर्ग को न्याय दिलाना संभव हो पाता है।जिला अध्यक्ष अनुरेंद्र कुमार अन्नू ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है। किसानों को एक मंच पर एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत बनाना यूनियन का मूल उद्देश्य है।कार्यक्रम में पहुंचे निगोहां प्रेस क्लब के संरक्षक एवं भाकियू के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने कहा कि किसान और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने पत्रकारों से किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार जय शुक्ला का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया, जिससे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।


सम्मान समारोह के दौरान भारतीय किसान यूनियन की ओर से पत्रकारों व समाजसेवियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिह्न स्वरूप डायरी और पेन भेंट किए गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश द्विवेदी, विमल सिंह, उमेश गुप्ता, डॉ. एस.बी. सिंह, मोइन खान, विजय जायसवाल, मनोज यादव, दिलीप मिश्रा, योगेन्द्र तिवारी, धीरज तिवारी, सूरज तिवारी, विवेक कुमार, आशीष पांडेय, शैलेन्द्र शुक्ला, आरिफ खान, आरिफ मंसूरी, मुकेश मिश्रा, बृजराज सिंह, जय सिंह यादव, प्रमोद सोनी, राघवेंद्र सिंह, करण रावत, चांद खान, प्रशांत त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, ललित मिश्रा, शनि पांडेय, नवीन वर्मा, सरोज यादव, शिवा मिश्रा, हिमांशु रावत, अरुण सिंह, अवनीश पांडेय, अनुराग तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, अमित यादव, नितिन जायसवाल, अशोक सिंह, उमेश वर्मा, अर्जुन सिंह फौजी, उमेश यादव, मोनिश खान, विशाल यादव, देवता दीन सहित बड़ी संख्या में किसान, पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन किसान एकता, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)