*विवेक कुमार समाज जागरण संवाददाता*
*लखनऊ।* मोहनलालगंज क्षेत्र में आगामी मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए डीसीपी निपुण अग्रवाल के नेतृत्व में साउथ जोन अंतर्गत सभी थानों के थाना प्रभारियों व बिजली विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय सम्मानित सभ्रांत व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मोहर्रम के त्यौहार को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की गई डीसीपी निपुण अग्रवाल द्वारा सभी साउथ जोन अंतर्गत थानों के थाना प्रभारियों से व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और जनता से समस्याओं की जानकारी ली। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने पीस कमेटी बैठक में मौजूद सभी से संवाद करने के बाद सभी थाना के थाना प्रभारियों से आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को डायवर्जन के लिए निर्देशित किया। डीसीपी द्वारा पीस कमेटी बैठक में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्तालाप कर जनता की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। आगामी त्यौहार को लेकर किसी को किसी प्रकार की समस्याएं न उत्पन्न हो इसके लिए सभी साउथ जोन थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व अन्य प्रधानों द्वारा डीसीपी निपुण अग्रवाल को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। पीस कमेटी बैठक में डीसीपी निपुण अग्रवाल के साथ एडीसीपी अमित कुमावत व एसीपी रजनीश वर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



