google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में चांद नजर आया रमजान की शुरुआत का ऐलान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर सहित पूरे देश में चांद नजर आने की पुष्टि के बाद रमजान की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है। नबीनगर जामा मस्जिद के इमाम कारी नईम ने भी चांद नजर आने की पुष्टि करते हुए घोषणा की है कि 19 फरवरी को पहला रोज़ा रखा जाएगा। इस ऐलान के साथ ही मुस्लिम समुदाय में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं ।रमजान का महीना इबादत, रोज़ा, तरावीह और दान-पुण्य (जकात/फित्रा) के लिए खास माना जाता है। रमजान के दौरान रोज़ेदार सुबह सहरी के बाद रोज़ा रखते हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोज़ा खोलते हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है और पूरे महीने इबादत का खास माहौल रहता है।सऊदी अरब में 18 फरवरी से रमजान की शुरुआत हो गई है।भारत में 19 फरवरी को पहला रोज़ा रखा जाएगा। रमजान का महीना 18 मार्च तक चल सकता है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)