सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी, 10 मार्च 2026 को होगा भव्य आयोजन
ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
अनपरा/ सोनभद्र । अनपरा क्षेत्र मे चार दशकों से अनवरत श्री महावीर शोभा यात्रा निकाली जाती रही है उसी परिपेक्षय में अनपरा कालोनी की क्षेत्रीय कमेटी भी आयोजित होने वाली वार्षिक महावीर शोभायात्रा को लेकर अपनी तैयारियाँ तेज कर दी है। समिति द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसकी घोषणा करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा 10 मार्च 2026 को भव्य रूप से निकाली जाएगी।
समिति के अनुसार मुख्य संरक्षक के रूप में हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद रहेगा, जबकि संरक्षक मंडल में विष्णु देव झा एवं विकास जायसवाल शामिल हैं।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुजीत सोनी को सौंपी गई है, वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मानवेंद्र सिंह एवं प्रवेश राज सिंह (गम गम) को दायित्व दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मिथलेश राय और मनीष मिश्रा तथा उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र चौबे और विवेक सिंह नियुक्त किए गए हैं।
सचिव के रूप में प्रशांत उपाध्याय, उप सचिव के रूप में पंकज केसरी और कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेश कुमार प्रजापति को जिम्मेदारी मिली है।
इसके अतिरिक्त मुख्य कार्यकारिणी में डी.एन. द्विवेदी, अविनाश सिंह, विशाल शाही, सुभाष कुमार, इंद्रदेव, यश जायसवाल, दिनेश सिंह, कुशाग्र मिश्रा, बिंदेश सिंह, भारत सिंह, भैया विवेक सिंह, दीप सिंह राजपूत, हरिओम, ऋषिकेश द्विवेदी, गौरव कालरा, अमरकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र पटेल, विजय चौरसिया एवं अविनाश सिंह (छोटू) सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
समिति के सचिव प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा से तैयारी में जुटे हैं। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी की उम्मीद है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



