समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ बिहार पुलिस में होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी। इस भर्ती का प्रस्ताव और रोस्टर बिहार सरकार को भेजा जा चुका है। जिसमें जिलों के हिसाब से वैकेंसी की जानकारी भी दी गई है। ऐसे में बिहार पुलिस होमगार्ड की भर्ती जल्द ही निकलने वाली है। होमगार्ड की बहाली के भर्ती का प्रस्ताव जिलेवार वैकेंसी रोस्टर के साथ भेजा जा चुका है। ऐसे में इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। विज्ञापन पब्लिश करने के लिए प्रारुप भी मांगा गया है। भर्ती के ऑफिशियल शॉर्ट नोटिस में जिलेवार वैकेंसी का ब्यौरा भी दिया गया है। रोस्टर जारी होने के बाद इसी महीने बिहार पुलिस होम गार्ड सरकारी नौकरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। होमगार्ड की इस भर्ती के लिए CSBC केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित तारीख से फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास या इसके समकक्ष हो सकती है। हालांकि शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा, सैलरी, हाइट संबंधित संपूर्ण जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी। संक्षिप्त अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 तक होमगार्ड की रिक्तियों की संख्या जिलेवार नीचे बताए टेबल के मुताबिक प्रस्तावित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



