google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मां-बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

समाज जागरण

शाहजहांपुर। एकादशी पर श्री श्याम प्रभु के दर्शन की आस लिए घर से निकलीं मां-बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि स्वाति गुप्ता (40) अपनी दस वर्षीय बेटी आरना गुप्ता के साथ दलेलगंज स्थित अपने घर से अपने पति हिमांशु गुप्ता के दोस्त प्रदीप गुप्ता की बाइक पर सवार होकर खाटू श्याम मंदिर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरेली मोड़ पर पहले से ही अतिक्रमण और भारी भीड़ थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को किसी तरह संभाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली वे भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरेली मोड़ पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात आए दिन हादसों को दावत देता है। लोगों ने प्रशासन से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)