google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य पर गौ तस्करी करने का लगाया आरोप।

समाज जागरण

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद एवं सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप विपिन मिश्रा पर लगाया आरोप और कहा अपने आप को प्रांत मंत्री बताते हुए सादा लेटर पैड देकर खुलेआम करता है गौ तस्करी ।आज सुबह राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा को सूचना मिली तो तिलहर कचियानी खेड़ा मंदिर के पास गौ वंश भरी गाड़ी को पकड़ा गया। ड्राइवर से पूछताछ में बताया गया कि थाना क्षेत्र कटरा के उखरी गांव से इमरान ने इन गोवंश को पिकअप में लोड करवाया। विपिन मिश्रा के द्वारा लोड करवाई गाड़ी में क्रूरता पूर्वक गोवंश को ले जाया जा रहा था। क्षेत्रीय पुलिस तिलहर को जब गौ रक्षक संघ ने सूचना दी तो पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई। पुलिस ने उक्त मामले में बिना कार्रवाई किए गाड़ी एवं गोवंश तस्कर को छोड़ दिया जिससे गौ सेवकों में रोष व्याप्त है।गौ रक्षक प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)