पिनाहट बाइक से हर रोज की तरह काम करने जा रहे बुजुर्ग को अनियंत्रित रोडवेज बस ने तेजगति से आकर टक्कर मार दी।जिससे घायल की उपचार को ले जाते समय मृत्यु हो गई।
थाना मनसुखपुरा के गांव पलोखरा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जनक सिंह उम्र करीब 52 वर्ष रविवार सुबह करीब दस बजे हर रोज की तरह बाइक से राजाखेड़ा जा रहे थे। चचेरे भाई सुग्रीव सिंह के अनुसार महेंद्र सिंह की हंस सर्फ की एजेंसी थी। जिसका काम राजाखेड़ा से करते थे।वही पर जा रहे थे। गांव के मार्ग से पिनाहट राजाखेड़ा मार्ग पर बाइक के आते ही पीछे से पिनाहट की तरफ से तेजगति से आ रही राजस्थान रोडवेज की अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। इस पास खड़े ग्रामीणों ने बस को रुकवा लिया। इतने में मौका पाकर चालक भाग गया।वही ग्रामीण घायल को सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे।जहां गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया। किन्तु फतेहाबाद निकलने पर बुजुर्ग ने दम तोड दिया। जिसे एस एन की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया।वही सूचना पर पहुंची मनसुखपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बस को पुलिस ने थाना मनसुखपुरा में लाकर खड़ा कर लिया है। मृतक के दो बेटी रूबी,सोनी जिनकी शादी हो चुकी है। दो बेटा कौशल उम्र 25 जो अपने पिता के साथ काम में हाथ बंटाता है। जबकि मनीष पिनाहट स्थित बीएमएस स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ रहा है। वहीं घटना के बाद समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं मनसुखपुरा प्रभारी निरीक्षक सुदामा लाल ने कहा कि स्वजन पोस्टमार्टम कराने गये है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। बस पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



