google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आहर में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि संझौली रोहतास

स्थानीय थाना क्षेत्र के चैता बहोरी गांव के आहार में शनिवार देर शाम को डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक शेखर कुमार जो चैता बहोरी गांव निवासी मुना राम का ग्यारह वर्षीय पुत्र शेखर कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आहार के किनारे बैठे 11 वर्षीय बच्चे का पैर फिसल कर गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजनों ने पानी से बच्चों को बाहर निकाला तो बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)