समाज जागरण नीरज कुमार पाण्डेय रोहनियां वाराणसी।
राजातालाब तहसील के प्रैक्टिशनर युवा अधिवक्ता विजय पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी घाटमपुर एक महिला के साथ अपनी स्प्लेंडर बाइक से कहीं जा रहे थे। डाफी के पास विश्व सुंदरी पुल पर एक टैंकर ने अधिवक्ता के बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता और महिला को काफी चोटें आई दोनों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया गया और महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। महिला की भी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि मौके पर टैंकर चालक को भी स्थानीय लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया टैंकर चालक का भी इलाज ट्रामा सेंटर में हो रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



