google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क दुर्घटना में संविदा कर्मी की मौत

दुर्घटना के बाद चक्का जाम हंगामा

समाज जागरण नीरज कुमार पाण्डेय रोहनिया वाराणसी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत कनेरी गांव के पास हाईवे पर सड़क दुर्घटना में गैल कंपनी के संविदा कर्मी शिव प्रकाश कन्नौजिया निवासी हरसोस की दर्दनाक मौत हो गई। शिव प्रकाश उन्नतीस सितंबर देर रात्रि में मुगलसराय से ड्यूटी कर वापस आ रहे थे। उनकी बाइक हाईवे पर कनेरी गांव के पास फिसल गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों एवं मृतक परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया जिस पर मौके पर भारी फोर्स जुट गई एडीसीपी वरूणा सर्वणन टी और एसडीएम राजातालाब साइ आश्रित शाक्य मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)