google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार का टायर फटने से बाइक सवार घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय ब्यूरो चीफ

बालाघाट।(03 मई )कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जय स्तंभ चौक के समीप आईजी बंगला के सामने हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार पुलिस आरक्षक व एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गये,जिन्हें उपचार के लिए शहीद भगतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

13 वर्षीय बालक के साथ बूढ़ी जा रहा था बाइक सवार

सड़क दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मटूक सिंह पिता प्रीतम सिंह मरकाम पुलिस लाइन निवासी आरक्षक है जो कि वर्तमान समय में पुलिस लाइन में पदस्थ है,जो गौरव पिता कुलदीप वैध 13 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 पुलिस लाइन निवासी के साथ मोटर साइकिल से बुढ़ी किसी काम से जा रहें थे।जैसे ही बाइक सवार आइजी बंगला के सामने पहुंचा ही था कि जय स्तंभ चौक के तरफ से गर्रा की ओर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल से टकरा गयी जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
सड़क दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनों का इलाज जारी है,वहीं सड़क दुर्घटना की जानकरी अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और मामले की अग्रिम विवेचना करने के लिए प्रकरण संबंधित थाना पुलिस को भिजवा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)