google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जंसा थानाध्यक्ष के वाहन से टकराया बाइक सवार,हुआ घायल

समाज जागरण रंजीत
रामेश्वर (वाराणसी)
आज थाना अध्यक्ष जंसा दुर्गा सिंह अपने सरकारी वाहन से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे इसी दौरान रामेश्वर की तरफ से जंसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बरेमा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बरेमा गांव के ही रहने वाला राजकुमार अपने बाइक से घर की ओर जा रहा था। वह जैसे ही बरेमा पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे ही थे कि राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष बाइक से थानाध्यक्ष की गाड़ी में जा टकराया। जिससे थानाध्यक्ष की गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई वही उपस्थित लोगों ने राजकुमार को एक ऑटो से हाथी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा उसकी हालत सामान्य बताया जिससे पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना पाकर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। साथ ही जानकारी मिलते ही एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल थाना अध्यक्ष बड़ागांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)