नई दिल्ली,बुधवार 4 जून 2025 को आदरणीय श्री सतीश कुमार गौतम संसद सदस्य लोकसभा अलीगढ़ को एफसीआई उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर गाजियाबाद से कृष्ण कुमार यादव एवं केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य,वीरेंद्र कुमार,अभय यादव, कृष्ण यादव द्वारा 4,विंडसर प्लेस अशोका रोड नई दिल्ली मे शाँल ओढाकर,पीत वस्त्र, माला पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

युवा उद्योग पति कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उन्होने विगत 32 वर्षों से सतीश गौतम जी के साथ काम किया है और वे पहली बार अलीगढ़ से 2014 में सांसद बने थे तथा दोबारा 2019 में,तीसरी बार 2024 में सांसद बनने के बाद पार्टी ने उनको फूड कॉरपोरेशन आँफ इंडिया उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है इसके लिए हम सरकार एवं समस्त पार्टी को बधाई देते हैं और माननीय सांसद जी को शुभकामनाएं देते हैं।उनको जो यह नई जिम्मेदारी मिली है वह उसको और अच्छी तरह से निभाएंगे और भविष्य में इससे भी बड़ी जिम्मेदारी उनको मिले ऐसी हम परमपिता परमेश्वर से कामना करते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



