google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के मंगावार गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2000 लीटर जावा महुआ घोल  नष्ट किया है। वहीं मौके पर दो शराब भट्टी और शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर नष्ट किया है। इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है, जिसमें पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को आने की भनक लगते ही शराब तस्कर और निर्माता भाग निकले। उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं सेवन के खिलाफ पुलिस की कारवाई जारी रहेगी।इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कारवाई से अवैध शराब निर्माता और तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)