google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित, 13 तक होगा विरोध प्रदर्शन



दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट राजकुमार भगत

पाकुड़/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर झारखंड में भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए हेमंत सरकार को जनविरोधी बताया है।इसके खिलाफ एवं स्थानीय समस्याओं के विरुद्ध पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 07 नवंबर से 13 तक नवंबर तक आक्रोश प्रर्दशन किया जा रहा है। 9 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पाकुड़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ, बढ़ते भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रस्तावित पाकुड़ में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को वापस ले लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने बताया कि 9 नवंबर को लिट्टी पाड़ा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित हे, फलस्वरुप काला झंडा दिखाने का कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। निर्देशानुसार पाकुड़ जिले के सभी छह प्रखंड मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03: बजे तक किया जा रहा है।लिट्टीपाड़ा में 9 नवंबर,अमड़ापाड़ा में 10 नवम्बर, महेशपुर में 11 नवम्बर, पाकुड़िया में 12 नवम्बर को कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आहवान क्या है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में राज सरकार की विरूद्ध जमकर कार्यक्रम करें। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान सरकार के रहते कभी भी जनता को लाभ मिलने वाला नहीं है। इसे उखाड़ फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।इसके लिए लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)