समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में घूम रहे सात छुट्टा आवारा पशु को नगर निगम की टीम ने पकड़कर वाहन से गो आश्रय केंद्र भेजा गया।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व पशु चिकित्साधकारी डॉ0 आशीष वर्मा के अनुसार छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान व सड़क पर टहलने से आये दिन दुर्घटना होने की शिकायत मिल रही थी। जिससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम से समन्वय बनाकर क्षेत्रीय प्रधान व सचिव को लेकर रणनीति बनाकर आज शनिवार को हरहुआ ,वाजिदपुर ,दांदूपुर रिंग रोड के किनारे बैठे सात छुट्टा आवारा पशुओं को पकड़कर वाहन से नगर निगम कर्मी ले गए। ब्लाक क्षेत्र के समस्त सचिवों को निर्देश जारी किया गया कि किसी भी दशा में छुट्टा ,आवारा पशु को गो आश्रय केंद्र भेजवा कर व्यवस्था में सहयोग करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



