google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: घरेलू सहायिका बनकर ज्वैलरी चोरी करने वाली 2 महिलाओं की गिरफ्तारी, ₹85 लाख के आभूषण बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-24 एवं थाना सेक्टर-49 पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरेलू सहायिका बनकर घरों से कीमती ज्वैलरी चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की दो महिला अभियुक्ताओं को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग ₹85 लाख मूल्य के सोने-हीरे के आभूषण तथा ₹2,89,000 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएँ नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न सेक्टरों में घरेलू सहायिका बनकर घरों की रेकी करती थीं और मौका मिलते ही ज्वैलरी व नकदी चोरी कर फरार हो जाती थीं। वारदातों के बाद दोनों पश्चिम बंगाल भागकर अपना ठिकाना बदल लेती थीं।

ज्वैलरी चोरी की कई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नोएडा पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपी महिलाओं को ढूंढ निकाला। पश्चिम बंगाल में दबिश देकर टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बरामद आभूषणों की पहचान पीड़ित परिवारों से कराई जा रही है। दोनों महिलाओं के खिलाफ नोएडा के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)