समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आज क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली में मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक शुभम सिंह द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक शुभम सिंह द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल ने किया।प्रधानाचार्य नवीन सिंह,स्वेता श्रीवास्तव,किशन,सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल रही।



