ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा चार छात्रा की दर्दनाक मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव जंसा – राजातालाब मार्ग पर गुरुवार सुबह 10:30 बजे स्कूल से घर वापस लौट रही कक्षा चार की छात्रा की छोटी गिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरसोस गांव निवासी रमाशंकर बिंद की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी बिंद क्षेत्र के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति वह विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी वह ज्यों ही विद्यालय से कुछ ही दूर पहुंची थी कि जंसा की तरफ से छोटी गिट्टी लादकर राजातालाब की तरफ जा रही तेज रफ्तार और नियंत्रित ट्रैक्टर ने उसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुये आगे निकल गयी। घटना के बाद बिना नंबर के ट्रैक्टर को चालक छोड़ मौके से भाग निकला। घटना देख आसपास के ग्रामीण सहित परिजन मौके पर पहुंच गए और जंसा-राजातालाब मार्ग पर ट्रैक्टर को सड़क के बीचों बीच करके सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव उठाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी एवं टैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड गये। वही परिजनों को उग्र होता देख स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी जिस पर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने राजातालाब एवं मिर्जामुराद थाने की फोर्स बुलाई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।मृतिका तीन भाई बहनों ने दूसरे नंबर पर थी वहीं पिता रमाशंकर बिंद डीएलडब्ल्यू रेलवे में नौकरी करते है।घटना से मां इसरावती देवी का रो रो कर बुरा हाल है । वही लगभग 4 घंटे से चल रहे चक्का जाम के दौरान डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा के परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस मामले में डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि पिता द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)