वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज के पौआखाली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया । आरोपी असेदुल शेख को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से मंगलवार को पकड़ा है।

असेदुल शेख लगभग 30 वर्षीय पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के नागोरबाड़ी का निवासी है।
आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पौआखाली क्षेत्र के ABC-4 ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। यहीं उसने नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता के परिजनों ने पौआखाली थाना में कांड संख्या 82/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि अभियुक्त असेदुल शेख, पिता जहरुद्दीन, निवासी नागोरबाड़ी, जिला कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) को मंगलवार को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पौआखाली थाना लाया गया है। यह मामला 13 वर्षीय बच्ची से रेप से संबंधित है। पुलिस अन्य आरोपियों और ईंट भट्ठा मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



