google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में स्मैक के अवैध कारोबारियों के ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खगड़ा मेला ग्राउंड इलाके में स्मैक के दर्जनों से अधिक अवैध अड्डों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई से पहले उन ठिकानों को चिह्नित किया गया था, जहां स्मैक बेचा जा रहा था। इसके बाद एक-एक कर सभी अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया गया। पुलिस ने बुलडोजर से स्मैक के अड्‌डो को गिराया।
किशनगंज पुलिस अधीक्षक बोले स्मैक माफिया के खिलाफ आगे भी करवाई जारी रहेगा।
स्मैक के एक-एक अड्‌डे पर बुलडोजर चलाएंगे।
सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि ‘लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ इलाकों में खुलेआम स्मैक बिक रही है। कई आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अब उनके ठिकानों को खत्म किया जा रहा है ताकि यह अवैध कारोबार जड़ से समाप्त हो। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में स्मैक के सभी चिह्नित ठिकानों को बारी-बारी से ध्वस्त किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)