google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)”प्रशासन अब जनता के दरवाजे पर” इसी संकल्प के साथ मंगलवार को नबीनगर प्रखंड की पीपरा पंचायत स्थित +2 उच्च विद्यालय सत्येंद्र नारायण सिंह परिसर में सोमवार को भव्य “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि सहयोग शिविर केवल एक शिविर नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं समाधान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सम्मानजनक तरीके से पहुंचे।

इसी उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर एक ही जगह पर सभी विभागों की सेवाएं दी जा रही हैं।डीएम ने बताया कि भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड,आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र, पीएम-सीएम आवास, मनरेगा, बिजली, पेयजल, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता पर किया जा रहा है। सामान्य मामलों का समाधान 30 दिन और अधिकांश का 15 दिन के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पीपरा पंचायत से प्राप्त 56 आवेदनों में से 53 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके जरिए ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड बनाए एवं वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष शिविर में टीबी स्क्रीनिंग, दवा वितरण, बीपी-शुगर जांच, नेत्र जांच, आयुष्मान कार्ड और यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। डीएम ने लोगों से टीबी की जांच कराने की अपील भी की।साइबर ठगी बढ़ने के कारण शिविर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। लोगों को ओटीपी और बैंक की गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आवेदन का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निपटारा हो, ताकि आम लोगों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)