दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के सोखा बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को पेंशनर एसोसिएशन प्रखंड इकाई नबीनगर की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र उपाध्याय ने की और संचालन सचिव शंकर प्रसाद ने किया। जानकारी देते हुए सचिव शंकर प्रसाद ने बताया कि बैठक में नवनिर्वाचित विधायक चेतन आनंद को संगठन की ओर से बधाई दी गई ।वहीं 18 दिसंबर को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशनर दिवस एवं स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में वयोवृदॄ पेंशनर महावीर चौधरी के निधन पर दो मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई। मौके पर पेंशनर शिव शंकर तिवारी, रामजन्म राम, सुदीप राम, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनैना देवी, सूरज प्रसाद मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



