google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर थाना पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर फ्लैग मार्च का किया आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर में होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए नबीनगर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई इस मार्च में पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना था। पुलिस ने बस स्टैंड, न्यू एरिया, मंगल बाजार, शनिचर बाजार, परसिया, दास मोहल्ला, जनकपुर पोखरा आदि जगहों पर भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित किया ।


पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजार में सकारात्मक माहौल देखा गया। फ्लैग मार्च में एस आई संजय कुमार, एस आई राजू कुमार, एस आई कामिनी कुमारी, पीटीसी रूपकमल,सहित पुलिस के अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)