समाज जागरण
संजीव पांडे
बिजुरी – संचालनालय नगरीय प्रषासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पत्र क्रमांक-19249 दिनांक-09.09.2024 के माध्यम नगरीय निकायो में स्वच्छ भारत मिषन (षहरी) अन्तर्गत दिनांक-14 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत् आज दिनांक- 25.09.2024 को नगर पालिका परिषद बिजुरी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 7 भगत सिंह वार्ड स्थित भालूगदर तालाब में स्थित जनप्रतिनिधियो, आम नागरिको, कर्मचारिगण, के द्वारा श्रमदान किया गया। साथ तालाब सहित आस-पास की सफाई किया गया है। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका ,उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा ,वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती विमला पटेल, पार्षद कैलाश कोल ,राजस्व निरीक्षक लखन लाल पनीका ,स्वच्छता प्रभारी जावेद मंसूरी, आदि वार्ड वासी एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



