दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जनपद की बाघराय पुलिस इतना स्वार्थी हो गयी है घायलों के प्रति भी उनकी संवेदनाएं मर चुकी है । घटना बाघराय थाने के ठकुराइनी के पुरवा गांव की गत २१ सितंबर की है ।रात लगभग आठ बजे पत्नी गुड्डी देवी व पति दिलीप सरोज आपस में खटपट कर रहे थे तभी जेठानी अपने बेटे के साथ आ कर गली गलौज करने लगी बात बढ़ने पर जेठानी अपने बेटे के साथ डंडे से गुड्डी को मार कर घायल कर दिया। सचिन जो दिलीप का सौतेला बेटा सचिन कुल्हाड़ी से सिर पर वार करके पिता दिलीप को लहू लुहान कर दिया। चेतना आने पर गुड्डी और दिलीप पड़ोसी के सहारे रात में ही थाना बाघराय पहुंची तो सिपाहिओं ने डांट कर भगा दिया ।सबेरे घायलों ने पुनः: पुलिस की शरण ली ।डाक्टरी हुई लेकिन पुलिस बिना जेब गरम किए काम कहां करती है ।गरीब दर दर भटक रहा है कोई सुनने वाला नहीं है । भाजपा नेत्री सरोज त्रिपाठी को जब पता चला तब भाजपा के नेता पवन गौतम को जानकारी दी ।थाने को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
पुलिस की संवेदन हीनता ने लोगों से विश्वास खोती जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



