google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नागरिक सुविधाओं के लिए सरकार को साहब से मिल करनी पड़ी गुहार

सचित्र–

-मामला बांसडीह का
-नामित सभासद ने साथियों के साथ तहसीलदार से की मुलाकात, बताई समस्या

कृष्ण कुमार पांडेय, दैनिक समाज जागरण

बांसडीह (बलिया) : जिले के बांसडीह तहसील मुख्यालय पर सोमवार को एक अजीब घटना हुई। सरकार को साहब के पास जाकर नागरिक समस्याओं को लेकर गुहार लगानी पड़ी। बांसडीह नगर पंचायत में बढ़ते मच्छरों के खतरे तथा डेंगू के बढ़ रहे मरीजो को देखते हुये नगर पचायत में फॉगिंग कराये जाने के साथ ही बंद पड़े शौचालयों को खोलने तथा कांशीराम आवास पर खराब पड़े हैंडपम्पो एवं स्ट्रीट लाइट को ठीक किये जाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा मण्डल अध्यक्ष तथा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में तहसीलदार बाँसडीह प्रवीण सिंह से मिला और उपजिलाधिकारी बाँसडीह के नाम से सम्बोधित ज्ञापन उन्हें सौपा।
भाजपा बाँसडीह मण्डल तथा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर पचायत में वर्तमान समय मे मच्छरों के प्रकोप से तथा इसको रोकने के लिये अब तक फॉगिंग न कराये जाने के कारण आम जनता परेशान है तथा डेंगू के बढ़ते खतरे से आम जनता भयभीत है। कांशीराम आवास पर महीनों से हैंडपम्प तथा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है लेकिन अब तक इसको बनवाया नहीं गया। श्री ओझा ने बताया कि शासन के मंशा के अनरूप नगर पंचायत की जनता की समस्याओं का समाधान धरातल पर हो और यह केवल कागजो तक ही सीमित न रह जाये। इस मौके पर दुर्गेश मिश्र, अखिलेश तिवारी,विवेक गुप्ता, राजेश पांडेय,अखिलेश सिंह,मुन्ना गोड़ सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)