google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ शनिवार को जिले के पालीगंज अनुमंडल परिसर में चल रहे व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी श्री पवन कुमार चौधरी, गैर न्यायिक अधिकारी डॉ अरुण कुमार उपाध्याय, कोर्ट कर्मी नीपू कुमारी,राजेश कुमार चौधरी, मो o रियाजउद्दीन खान, विनायक, शिवराज सहित बैंक कर्मी उपस्थित रहे । जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक ,बी एस एन एल, ने भाग लिया जिसमें कुल 122 मामलों का निष्पादन करते हुए समझौता राशि 19389497 रुपए में से 3317010रुपए प्राप्त हुआ । बिजली का 6 वाद में एक का भी निष्पादन नहीं हो सका। वहीं 11 आपराधिक मामले में से 1 अपराधिक मामले का निष्पादन दोनों पक्ष के मौजूदगी में किया गया। सभी को जागरूकता से काम करने का निर्देश दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)