14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में पहुंचने की अपील की
हिसार (राजेश सलूजा) : कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी मे 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का न्योता देने के लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव बरवाला पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का बरवाला पहुंचने पर मेन रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों पूर्व विधायक वेद नारंग, पंजाबी महासभा राष्ट्रीय सचिव महेंद्र नारंग, ट्रस्टी डॉ प्रेम मेहता, ट्रस्टी अर्जुन मेहता, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल ओमप्रकाश वधवा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद मेहता, गोबिंद नारंग, इंटरनेशनल अवॉर्डी महेंद्र सेतिया, प्रधान विक्की रहेजा, सचिव राजन चावला व पार्षद दिनेश बजाज आदि द्वारा लोई ओढाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने दुर्गा मंदिर में उपस्थित शहर के लोगों से 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में अधिक से अधिक तादाद में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरी वाला, पार्षद राजा मेहता, राहुल चोपड़ा, इंद्रजीत वसूजा, राजेश सलूजा, संजय चानना, अमित रहेजा, मुनीश सलूजा, मनोहर लाल रहेजा, आशा चुघ, आरती ढीगड़ा, सोनम सलूजा, अलका सरदाना व संजीव भाटिया समेत शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



