*नबीनगर में धनतेरस के अवसर पर बाजार में उमड़ी भीड़


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में धनतेरस के अवसर पर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिसमें सजावट, आतिशबाजी, मिट्टी के दिए और झाड़ू की मांग सबसे अधिक रही। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के बावजूद लोगों ने इनकी खरीदारी की, हालांकि आसमान छूती कीमतों का असर भी देखने को मिला। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया।धनतेरस के अवसर पर सोने-चांदी के अलावे वर्तन की खरीदारी भी जोरों पर रही।इस दौरान लोगों ने सोने-चांदी के गहनों और सिक्कों की खरीदारी किया।


धनतेरस के अवसर पर बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की भी जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने अपने घरों के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे, जिसमें टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी जैसे सामान शामिल हैं।धनतेरस के अवसर पर हुई खरीदारी से व्यापारियों में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि इस बार धनतेरस पर खरीदारी अच्छी रही है, जिससे उन्हें उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री होगी ।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाजार में पुलिस की गस्ती दिन भर जारी रहा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)