दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 6 नवंबर 2023 नबीनगर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह आज से एक माह के विशेष प्रशिक्षण में चले गए है उनके स्थान पर प्रशिक्षु बीडीओ विनय पाठक द्वारा नबीनगर प्रखंड का बीडीओ के रूप मे पद भार ग्रहण कर लिया गया है। नए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 221 नबीनगर विधान सभा के सभी बीएलओ के साथ अर्जेंट बैठक किया गया।बैठक में 12 बिंदु पर रिपोर्ट जमा लिया गया।बैठक में जो बीएलओ उपस्थित नही हुए वैसे बीएलओ पर विभागीय करवाई की जाएगी। कुछ दिन पूर्व विशेष कैंप लगाया गया था उसका प्रतिवेदन मांगा गया कुछ बीएलओ द्वारा प्रतिवेदन जमा नहीं किया गया जिसपर खेद जताया गया।बैठक मे बताया गया कि कल जिला में मगध के कमिश्नर द्वारा सभी प्रतिवेदन की जांच किया जायेगा।दिनांक 7.11.2023 को 222 कुटुंबा विधान सभा के सभी बीएलओ का बैठक बुलाई गई है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



