google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में थाना क्षेत्र के देवगना गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवगना गांव निवासी सतेंद्र साव और सुनील साव के रूप मे की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को देवगना गांव से गिरफ्तार किया गया है।उन्हेंने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)