जैन संतवाणी के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
कालांवाली | समाज जागरण | 14 जनवरी (सुरेश जोरासिया) मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर एसएस जैन सभा कालांवाली द्वारा जैन स्थानक परिसर में धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन संतवाणी के पावन सान्निध्य में स्थानक परिसर में नव-निर्मित लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
बुधवार, 14 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में तप सिद्ध योगिनी उज्ज तपस्विनी महासती श्री सुमित्रा जी म.सा., तप रत्नेश्वरी महासती डॉ. श्री सुनीता जी म.सा., तपस्विनी महासती श्री ऊषा जी म.सा. (शासन प्रभाविका) एवं महासती डॉ. श्री सुप्रिया जी म.सा. सहित साध्वी मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:45 बजे से 9:45 बजे तक पेसठिया जाप, बड़ा संक्रांति पाठ एवं लिफ्ट उद्घाटन सम्पन्न हुआ। संक्रांति पाठ के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रभावना वितरण किया गया तथा लकी कूपन भी निकाले गए।
इस अवसर पर संतवाणी ने अपने प्रवचनों में मकर संक्रांति के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए धर्म, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व आत्मशुद्धि और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरिहंत फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एसएस जैन सभा कालांवाली के अध्यक्ष संदीप जैन, ज्ञान चंद जैन, मंगत राम जैन, पूर्ण जैन, साईं दास, पारस जैन, राकेश कुमार जैन, पवन जैन, शाम्मी जैन, जोरा जैन, नरेश गर्ग, जैन महिला मंडल की निर्मल जैन, तनुजा जैन, बबली जैन, ववीता जैन, मालती जैन, संजू जैन सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन धार्मिक वातावरण एवं श्रद्धा भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



