जनहित में निरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तात्कालिक कार्रवाई
ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्यों में लापरवाही एवं अपेक्षित नियंत्रण न होने के आरोप में चार थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
यह कार्रवाई आवश्यकता/जनहित एवं प्रशासनिक समायोजन के तहत तात्कालिक प्रभाव से की गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
स्थानांतरित (लाइन हाजिर) किए गए निरीक्षक इस प्रकार हैं- निरीक्षक माधव सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना राबर्ट्सगंज पुलिस लाइन निरीक्षक कमलेश कुमार पाल प्रभारी निरीक्षक, थाना बभनी पुलिस लाइन निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना विंढनेगंज पुलिस लाइननिरीक्षक राजेश सरोज प्रभारी निरीक्षक, थाना शाहगंज पुलिस लाइन पुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उक्त स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।



