google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर से चार शराबी गिरफ्तार भेजा गया जेल*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवादाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 13 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत नबीनगर क्षेत्र के अलग अलग जगहों से चार शराबी को गिरफ्तार किया गया है। गश्ती के दौरान ए एस आई तारकेश्वर तिवारी की पुलिस टीम ने रेफरल अस्पताल नबीनगर के समीप से नशे की हालत में उदय सिंह चंद्रवंशी पिता जगदीश सिंह ग्राम इटवा थाना टंडवा को गिरफ्तार किया । इधर पुलिस गश्ती के दौरान नबीनगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप से पी एस आई अनित कुमार की टीम ने नशे की हालत में कमलेश सिंह पिता अर्जुन सिंह नयकाबीघा निवासी को गिरफ्तार किए।
दूसरी ओर नियमित गश्ती के दौरान एस आई पिंकी कुमारी एवम सशस्त्र बल ने बस स्टैंड से नगर पंचायत के शनीचर बाजार निवासी अजीत कुमार सोनी को और भवानोंखाप से सुधीर चौधरी पिता मुनी चौधरी को भवानोखाप को शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि रेफरल अस्पताल मे गिरफ्तार किए गए चारो पर शराब पीने की पुष्टि हुई है ।मद्यनिषेध अधिनियम के तहत चारो शराबियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।थानाध्यक्ष ने कहा कि आनेवाले त्योहार को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दिया गया है।किसी भी हालत मे शराबियों को बख्सा नही जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)