
समाज जागरण वाराणसी
रोहनिया।काशी सांसद खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम को लेकर आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के आराजी लाइन के प्रभारी राम सकल पटेल के उपस्थिति में प्रतियोगिता के जिला प्रभारी अश्वनी त्यागी ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य लोगों के बीच बैठक किया। बैठक के दौरान प्रभारी अश्वनी त्यागी ने आगामी काशी सांसद खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भाग लेने का आवाहन करते हुए खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु अपील किया। जिसके दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल ने होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया ।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ,खंड विकास अधिकारी विजय कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि वंशराज पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



